थाना समाधान दिवस का आयोजन, मौके पर निस्तारित हुईं दर्जनों शिकायतें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एसपी के निर्देश पर भूमि विवादों का पुलिस-राजस्व संयुक्त टीम से निस्तारण पर जोर

सोनभद्र। शनिवार को जनपद सोनभद्र के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारीगण अपने-अपने थानों पर उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनते हुए त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में से कई का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि भूमि संबंधी विवादों एवं प्रकरणों का निस्तारण पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा आपसी समन्वय से किया जाए, ताकि फरियादियों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रकरणों का त्वरित, निष्पक्ष व न्यायसंगत निस्तारण हो सके। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा व सदर तहसीलदार अमित सिंह ने फरियादें सुनीं।
जनपद में पूर्व से पुलिस विभाग से संबंधित 23 तथा राजस्व विभाग से संबंधित 111 प्रार्थना पत्र लंबित थे। आज के समाधान दिवस में पुलिस विभाग से संबंधित कुल 5 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 14 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं राजस्व विभाग से संबंधित 222 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 84 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निपटारा हुआ।
शेष प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतों का शीघ्र, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

Leave a Comment

1494
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?