पेट्रोल पम्प खोलने वाली प्रदेश की पहली नगर पालिका बनी सोनभद्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पेट्रोल पंप का उद्घाटन कर सरकार की गिनाई उपलब्धि: भूपेश चौबे

प्रदेश का एक लौटा नगर पालिका जिसकी खुद का पेट्रोल पंम्प

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश) । प्रदेश की एकमात्र नगर पालिका सोनभद्र के वार्ड नं0 दो  छपका लोढी महाल में राजमार्ग हाथीनाला-नारायनपुर के किनारे नगरपालिका की भूमि पर इण्डियन आयल कारपोरेशन लि० के सहयोग से नवनिर्मित पेट्रोल पम्प का लोकार्पण सदर विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद और भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा, अजीत चौबे द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर रूबी प्रसाद, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद द्वारा कहा गया कि अपना स्वयं का पेट्रोल पम्प संचालित करने वाली यह प्रदेश की प्रथम नगर पालिका परिषद है। इससे निकाय के आय में वृद्धि होगी जिससे नागरिक सुविधाओं के विकास को महत्वपूर्ण गति मिलेगी। अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा उक्त पेट्रोल पम्प पर शीघ्र ही सीएनजी की सुविधा भी उपलब्ध कराने की जानकारी दी गयी। कार्य में तत्परतापूर्वक सहयोग हेतु इण्डियन आयल को भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

पेट्रोल पम्प संचालित करने वाली प्रदेश की प्रथम नगर पालिका परिषद होने पर विधायक द्वारा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद तथा इण्डियन आयल कारपोरेशन की सराहना की गयी।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि जिला मुख्यालय की नगर पालिका परिषद होने के कारण इसके उत्तरोत्तर विकास हेतु मेरे स्तर से तत्परतापूर्वक प्रयास किये जा रहे है ताकि यह निकाय विकास के लिए माडल के रूप में प्रदेश स्तर पर स्थापित हो सके।


उक्त अवसर पर विजय कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी मनीष कुमार व शुभम सिंह प्रतिनिधि इण्डियन आयल, सभासद मनोज चौबे अनवर अली,सजीत,अजित सिंह, विमलेश, सुजीत ,शन्त कुमार , भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह व पालिका के सभी वार्डों के सदस्यगण, कर्मचारीगण तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1568
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?