बावली में डूबने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द दुबे

चोपन (सोनभद्र)। जुगैल थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। ग्राम पंचायत बरगवां के टोला देवनई में एक व्यक्ति की बावली में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मेंद्र (32 वर्ष) पुत्र रघुनाथ निवासी बरगवां टोला देवनई के रूप में हुयी ।

घटना गुरुवार को हुई जब धर्मेंद्र घर से कुछ दूरी पर स्थित पानी भरे बावली में गिर गए। डुबने से उनकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब परिजनों को इस बात की जानकारी हुई, तो वे मौके पर पहुंचे और किसी तरह से पानी से धर्मेंद्र को बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया । घटना श्री क्षेत्र में हड़कंप मचा गया।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?