मां की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

जनपद पुलिस ने 25 हजार रुपये किया इनाम घोषित

डेढ़ साल से चल रहा था फरार

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में ओबरा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन बिल्ली के पास करीब डेढ वर्ष पूर्व माँ की हत्या कर फरार चल रहे एवं 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित हत्यारोपी बेटे को आज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र बिल्ली रेलवे स्टेशन के पास अभियुक्त खेदू भुइया पुत्र स्व0 लोटन भुईया निवासी पाण्डेयपुर थाना पाटन जिला पलामू झारखण्ड द्वारा घरेलू विवाद में अपनी सगी माँ पुचिया देवी उम्र करीब 54 वर्ष की हत्या कर के मौके से फरार हो गया था।
इस सम्बन्ध में धारा 304 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया गया। न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तारी न होने पर हत्यारोपी के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही करने के पश्चात खेदु भुईया के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया था। वही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में 25000 रु0 का पुरस्कार घोषित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर पुलिस टीम ने अथक प्रयास से आज फरार चल रहे एवं 25000 रूपये के पुरस्कार घोषित   आरोपी को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन बिल्ली के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।

इस इनामी हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, विष्णु प्रभा सिंह,उप निरीक्षक राम सिंह यादव, सतोष कुमार पटेल,प्रवीण राय, राहुल गौड़, महिला आरक्षी रीनू शामिल रहे।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?