भाई को राखी बांधकर लौट रही बहन सड़क हादसे का शिकार, गंभीर रूप से घायल, ट्रामा सेंटर रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील के मालेवर ग्राम पंचायत में राखी का त्योहार खुशियों से शुरू होकर हादसे में बदल गया। आपको बता दें कि चकिया के (दुही सुई) निवासी संजू देवी अपने मायके मलेवर पिता दुर्गा राम के घर भाई को राखी बांधने आई थीं। सोमवार को राखी बांधने के बाद वह अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से ससुराल लौट रही थीं।

रास्ते में जिलेबिया मोड़ के पास अचानक बीच सड़क पर भैंस आ गई, जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। हादसे में संजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके पति को मामूली चोटें आईं।

मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों को चकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने संजू देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर अचानक पशुओं के आ जाने से दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। कुछ दिन पहले ही भैंस और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?