रॉबर्ट्सगंज नगर में 1 जून से श्रीमद्भागवत कथा, सुबह 7 बजे निकलेगी कलश यात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वृंदावन के आचार्य मनोहर कृष्ण सुनाएंगे कथा, 8 जून को भंडारा

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित राम जानकी मंदिर, विजयगढ़ पेट्रोल पंप के सामने 1 जून से 7 जून तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार 1 जून को प्रातः 7 बजे से कलश यात्रा के साथ होगा।
कार्यक्रम व्यवस्थापक महेंद्र प्रसाद शुक्ल ने कथा प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कथा का आयोजन प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक होगा।
श्रीमद्भागवत कथा का रसपान वृंदावन धाम से पधारे आचार्य मनोहर कृष्ण के मुखारविंद से कराया जाएगा। श्रद्धालुओं से अमृत रूपी कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया गया है।
कथा के समापन के बाद 8 जून को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी जनता से कथा व भंडारे में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?