2 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, पुलिस लाइन में दी गई भावभीनी विदाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

क्षेत्राधिकारी डॉ. चारू द्विवेदी ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के 2 पुलिसकर्मी रविवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त होने वालों में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस जयनाथ आदिवासी एवं रेडियो उप निरीक्षक शिवकुमार दुबे शामिल हैं। इस अवसर पर पुलिस लाइन सोनभद्र में विदाई समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात डॉ. चारू द्विवेदी ने दोनों सेवानिवृत्त कार्मिकों को सम्मानित किया और उनके स्वस्थ, सुखद व उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। डॉ. चारू द्विवेदी ने कहा कि दोनों कार्मिकों ने अपने सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन व कर्तव्यपरायणता से दायित्वों का निर्वहन किया। विभाग के प्रति उनकी समर्पित सेवाएं सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी।सेवानिवृत्त कार्मिकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विभागीय अधिकारियों व सहकर्मियों का आभार जताया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निष्ठा व समर्पण से कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह के अंत में अधिकारियों व कर्मचारियों ने दोनों कार्मिकों को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। सोनभद्र पुलिस परिवार ने दोनों के स्वस्थ, सुखद व सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?