निकली श्री साईं पालकी यात्रा, लगे श्री साईं नाथ के जमकर जयकारे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O पालकी यात्रा में भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु,श्री साईं नाथ के जयकारों से गूंज उठा पूरा नगर

    सोनभद्र।  नगर स्थित सांई मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर श्री साईं सेवा संस्था द्वारा प्रतिवर्ष के भांती इस वर्ष भी श्री सांई पालकी यात्रा नगर में बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। यह पालकी यात्रा सांई मंदिर से प्रारंभ हुआ और शीतला मंदिर चौक से होते हुए महिला थाने से होते हुए पूरब माहौल, उत्तर माहौल होते पुनः साईं मंदिर पहुंचा जहां पर भव्य भजन के कार्यक्रम का आयोजन हुआ।


    इस दौरान यात्रा में सांई भक्त डीजे की धुन पर नाचते गाते सांई बाबा के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए तो वहीं महिलाएं अपने सर पर कलश लिए हुए शामिल हुई।
    बताते चलें कि साईं भक्तों द्वारा 2007 में मंदिर की नींव रखी गई और 14 जनवरी 2014 को शिरडी के प्रधान पुजारी अमित देशमुख के कर कमलों से तीन दिवसीय पूजन अर्चन के साथ मंदिर में मूर्ति की स्थापना हुई।
    सांई मंदिर में स्थापित सांईनाथ के मूर्ति के साथ सिध्दि विनायक गणेशजी, राधाकृष्ण, दक्षिणेश्वर हनुमानजी भी स्थापित हुए थें। वही शंकर परिवार में शंकर जी, माँ पार्वती, कार्तिकेय, गणेश जी व नंदी भगवान, माँ दुर्गा के मंदिर का जिर्णोद्धार हुआ था।
    श्री साईं सेवा संस्थान द्वारा बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मंदिर में स्थापित सभी देवी देवताओं को फूलों से सुसज्जित किया गया और उनकी भव्य झांकी सजा कर भक्तों द्वारा दिव्य आरती उतारते हुए पूजा अर्चना किया गया। इसके बाद भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। तथा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें सांई सेवा संस्था के पदाधिकारी व सदस्य ठाकुर प्रसाद अग्रहरी, विमल अग्रवाल, राजु सोनी,प्रसन्न जायसवाल,संजय जायसवाल, निखिल जायसवाल, अंकित केजरीवाल, विनोद केशरी, गीता जायसवाल,आनन्द जायसवाल, मुकेश जायसवाल, परमेश जैन, सूरज गुप्ता पूरे पालकी यात्रा तक नजर बनाए रखें। भारी पुलिस सुरक्षा में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कोतवाल माधव सिंह, चौकी इंचार्ज अमित कुमार सिंह, यातायात प्रभारी कृष्ण कुमार शुक्ला, चुर्क चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव अपने सहयोगियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। सुप्रसिद्ध भजन गायक सूरज गुप्ता, प्रतीक मिश्रा, राजन अग्रहरि व शालनी जायसवाल ने श्री साईं नाथ की एक से बढ़कर एक भजनों का गायन किया।

    IMG 20260928 WA0019
    IMG 20260928 WA0020

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1547
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?