नकली धान का बीज बेचने  वाला गिरोह सक्रिय, दुकानदारो ने तहरीर दे कार्रवाई की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

खाद बीज दुकानदारों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुटी

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र में किसानों के साथ कथित रूप से नकली धान बीज बेचने का मामला बीती रात सामने आया है। इस संबंध में क्षेत्र के कई फसल के बीज बेचने वाले दुकानदारों ने थाना में लिखित तहरीर देकर जांच कर कार्रवाई की मांग किया है।

प्रार्थना पत्र में बीज भंडार के दुकानदार सत्येंद्र कुशवाहा, शशिकांत कुशवाहा, उपेंद्र कुशवाहा, रघुराज मेहता, कालिका प्रसाद, विनय कुमार, संजय कुमार ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र के किसानो को घर घर जाकर कुछ लोगों द्वारा हाईब्रिड धान का बीज बताकर पैकेट में नकली बीज बेचा जा रहा था। किसानों ने बताया कि शुरुआत में उन्हें बीज असली होने की बात कही गई, लेकिन बाद में संदेह होने पर जब पैकेट खोलकर देखा गया तो मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ।


इस तहरीर में उल्लेख किया गया है किसानों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी जांच नहीं हुई तो क्षेत्र के अनेक किसानों को धान की फसल में आर्थिक, शारीरिक, मानसिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।


तहरीर में प्रशासन से मांग की गई है कि संबंधित धान बीज की जांच कृषि विभाग की टीम से कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बाजार में बिक रहे सभी संदिग्ध बीजों की जांच कराई जाए ताकि अन्य किसान ठगी का शिकार न हों।
इस मामले को लेकर क्षेत्र के किसानों में आक्रोश देखा जा रहा है।

वही पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?