पखवाड़े भर से अंधेरे में बालुपर टोला के ग्रामीण, सब स्टेशन पर किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

13 मई को आयी आंधी तूफान में टूटकर गिरा बिजली का पोल व जला ट्रांसफार्मर

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। ओबरा तहसील क्षेत्र में कोटा गांव के परासपानी में स्थित उप सब स्टेशन जवारीडाड पर पूर्व में 13 मई को आई तेज आंधी आने के वजह से कोटा ग्राम पंचायत के अम्मा टोला स्थित बालूपर टोला में लगभग तीन पोल आंधी में टूट कर गिर गया और उसमें लगा हुआ ट्रांसफार्मर जलकर जमीन पर गिर गया ,तब से अभी तक बिजली विभाग द्वारा सप्लाई दुरुस्त नहीं करवाया जा सका जिससे क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने उप सब स्टेशन पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द पोल व ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग उठाई गई।


वही कोटा के परासपानी स्थित विद्युत उप सब स्टेशन जवारीडाड के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के अम्मा टोला, बालूपर निवासी उपभोक्ता हैं जो पूर्व बीते में 13 मई को क्षेत्र मे तेज आंधी आने आई थी। जिसमें कोटा क्षेत्र के अम्मा टोला में स्थित बालूपर में का लगभग तीन पोल आंधी से टूट कर गिर गया और उसमें लगा हुआ ट्रांसफार्मर जलकर जमीन पर गिरा पड़ा है।तब से आज 17 दिन बीतने को है लेकिन अभी तक बिजली विभाग द्वारा दुरुस्त नहीं करवाया जा सका। इससे पूरे टोले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई जिसका नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्रामीण परासपानी में उप सब स्टेशन जवारीडाड पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करवाते हुए जल्द से जल्द पोल व ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग किया।


इस दौरान लोकेश प्रजापति, निर्भय चौधरी उर्फ कुंजू , सुशील तिवारी, विनोद कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, छविनाथ निषाद , रमाशंकर साहनी, लवकुश कुमार , प्रदीप कुमार , कल्लू , जयप्रकाश,  बाबुन्दर, अर्जुन , अवधेश कुमार , पप्पू आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?