सात सूत्रीय मांग को लेकर शिक्षामित्र व शिक्षक संघ ने किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को शिक्षक शिक्षा मित्र द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को नामित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौपा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा मित्र जिला प्रभारी अरविंद सिंह, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार विशाल पाण्डेय व शिवम अग्रवाल ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को नामित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया।

शिक्षकों ने बताया कि उप्र के प्राथमिक विद्यालयों में विगत 23 वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षा मित्र जो स्नातक, बीटीसी उत्तीर्ण है। महंगाई के इस दौर में शिक्षा मित्रों को मात्र दस हजार रूपये 11 माह का ही मानदेय मिल रहा है। जिससे  शिक्षा मित्रों के परिवार का पालन पोषण नहीं हो पा रहा है। इस कारण उप्र के शिक्षामित्र आर्थिक एवं मानिसिक रूप से परेशान होकर आत्म हत्या जैसे प्राणघातक कदम उठा रहे है।


प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा के निर्देश पर निदेशक की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन 14 नम्बर 2023 में किया गया था। उक्त कमेटी ने कई बैठक करने के उपरान्त अपना प्रस्ताव शासन को भेजा था। उसके बाद की प्रक्रिया आदर्श चुनाव सहिता लागू होने से रूक गई थी। वही उन्हों ने बताया कि शासन में कमेटी द्वारा भेजे गये प्रत्त्ताय को शोध लागू कराने कृपा करें, जिससे शिक्षा मित्रों की निम्नलिखित समस्याओं का समाधान हो सके।

प्रदशर्न कर रहे शिक्षामित्रों ने बताया कि उनकी मुख्य मांगो में नई शिक्षा नीति में शिक्षा मित्रों को स्थाई करते हुए नियमित वेतनमान दिया जाये। हरियाणा, बिहार) की भांति शिक्षा-नित्रों को वेतन-मानदेय दिया जाये। महंगाई को देखते हुये नियमितीकरण होने तक अन्य राज्यों (राजस्थान, उत्तराखण्ड वर्तमान में मूल विद्यालय से वंचित शिक्षा मित्रों को पूनः मूल विद्यालय/उनकी ग्राम पंचायत के अन्य विद्यालय में समायोजित करने की अनुमति प्रदान करें। महिला शिक्षा मित्रों को विवाहोपरान्त उनकी ससुराल के जनपद में समायोजित किया जाये। शिक्षामित्रों को ईपीएफ योजना में शामिल किया जाये।  शिक्षा मित्रों को आयुष्मान योजना में शामिल करते हुए मेडिकल सुविधा प्रदान की जाग। हुए परिवार के एक सदस्य को मृतक शिक्षा मित्रों के परिवार को आर्थिक सहायता देते समायोजित किया जाय।

इस मौके पर शिवम अग्रवाल,रविभूषण सिंह , वीरेंद्र पति त्रिपाठी इंदु सिंह , अखिलेश सिंह विजय चौरसिया, विवेक मिश्रा, अखिलेश सिंह,वर्षा वर्मा,अभिषेक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    IMG 20260928 WA0019
    IMG 20260928 WA0020

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1544
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?