परामर्श केन्द्र में सात वैवाहिक जोड़ो की हुई काउंसिलिंग,पति-पत्नी साथ रहने को हुए राजी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के तहत अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह के नेतृत्व में रविवार को महिला थाना पर आयोजित परामर्श केन्द्र में थानाध्यक्ष महिला थाना सविता सरोज द्वारा पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 07 जोड़ो की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए।इसके अतिरिक्त 03 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गई।

काउंसलिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया जिससे दोनों जोड़े हंसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये जिस पर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?