आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान महिला सम्मेलन’ संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

O- स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में हुई प्रेरणादायी संगोष्ठी, महिलाओं ने लिया आत्मनिर्भरता का संकल्प

सोनभद्र । नगर स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में बुधवार को ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान महिला सम्मेलन’ का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ. कृतिका अग्रवाल ने शिरकत की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, जिला प्रभारी अनिल सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह सहित संगठन की कई पदाधिकारी उपस्थित रहीं। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करना और उन्हें सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना रहा।

मुख्य अतिथि डॉ. कृतिका अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि “महिलाएं समाज की रीढ़ हैं, उनकी आत्मनिर्भरता ही राष्ट्र की मजबूती है।” उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग पर जोर देते हुए कहा कि हर घर तक ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश पहुँचाना हमारा संकल्प है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर पालिका महिलाओं के विकास, प्रशिक्षण और रोजगार सृजन के हर प्रयास में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में महिलाओं के स्वावलंबन से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं — जैसे स्वरोजगार, लघु उद्योग, स्वयं सहायता समूह और प्रशिक्षण कार्यक्रमों — पर विस्तार से चर्चा की गई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इसमें भाग लिया और आत्मनिर्भरता की दिशा में अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश दुबे, कुसुम शर्मा, प्रेमशिला सिंह, मीनू चौबे, प्रमिला जैसवाल, आरती चौबे, तारा देवी, मीरा यादव, सरोज केसरी, कविता, संध्या पांडे, किरण सिंह, मीना पटेल, रंजन पांडे, प्रमिला त्रिपाठी समेत कई गणमान्य उपस्थित रहीं।

अंत में कार्यक्रम का संचालन कर रही गुड़िया त्रिपाठी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?