विश्व मानवाधिकार दिवस को लेकर एसोसिएशन की बैठक संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- 10 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तय, मानवाधिकार जागरूकता पर रहेगा विशेष फोकस

सोनभद्र। समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन भारत की ओर से बुधवार को एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी 10 दिसंबर को मनाए जाने वाले विश्व मानवाधिकार दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुमताज अली ने की। इस दौरान राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. बी.यू. अंसारी, पूर्वांचल अध्यक्ष एम.डी. राशिद, जिला महासचिव अमान खान, मीरजापुर जिलाध्यक्ष (महिला संरक्षण) सुनीता चौधरी और जिला प्रवक्ता अनवर अली सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव और विचार रखे तथा मानवाधिकार दिवस के कार्यक्रम को जनसहभागिता के माध्यम से अधिक प्रभावशाली बनाने की रणनीति बनाई गई। निर्णय लिया गया कि आयोजन के दौरान मानवाधिकारों के संरक्षण, समानता, और न्याय के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि मानवाधिकार दिवस सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि मानवता और न्याय के मूल्यों को सशक्त बनाने का दिन है। संगठन ने संकल्प लिया कि जिलेभर में मानवाधिकार के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?