विश्व पर्यावरण दिवस पर सीड्स बाॅल का किया निर्माण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

समूह की महिलाओं व महिला पुरुष किसान क्लब के लोगो ने सीड्स बाॅल बना कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ,

पेड़ लगाने की अनूठी विधि

बभनी (सोनभद्र) । हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस सीड्स बाॅल बनाकर पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। विद्यालय में वृक्षारोपण भी किया गया।

विकास खंड बभनी के कम्पोजिट विद्यालय करकच्छी विद्यालय पर हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के सीएसआर प्रमुख अनिल कुमार झा के मार्गदर्शन में सीड्स बाॅल बनाकर किसानो को वितरित किया जाएगा।एक ओर जहां हम सब अपनी जिम्मेदारी को भूलकर प्रकृति के दोहन में लगे हैं, वहीं भावी पीढ़ी पर्यावरण के संरक्षण को लेकर जागरूक हो चली है। इसका सीधा असर इन दिनों बभनी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। समूह की महिलाओं व महिला, पुरुष किसान क्लब द्वारा पर्यावरण दिवस में बीज से लेकर पौधे और पौधे से वृक्ष की संभावनाओं को लेकर सीड्स बाॅल बनाया हैं।समूह की महिलाओं , किसान क्लब के लोगों ने सागौन,कचनार,गूलमोहर, केसिया, पैल्टोफोरम के बीजों के सीड्स बाॅल गोबर, वर्मी कमोस्ट सहित अंकुरण के लिए आवश्यक तत्वों को मिलाकर कर बॉल बनाकर प्रेरित करते हुए गुरुवार को पर्यावरण दिवस मनाया।

हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के ग्रामीण विकास अधिकारी प्रदीप कुमार सोनी ने बताया कि पेड़-पौधे जीवन की वो इकाई है, जिसके कारण पृथ्वी पर जीव-जन्तुओं का अस्तित्व है. इस जीवन का आधार है जो प्रकृति के आंचल में फल-फूल रही है। वर्तमान में यह चिंता का विषय है कि जिस प्रकृति ने मनुष्य को सब कुछ दिया है और हम प्रकृति को क्या दे रहे हैं? ताकि आने वाली पीढ़ी को पुनः एक सुनहरा भविष्य मिल सके। पौधों को प्राकृतिक तौर पर अंकुरित होने और बढ़ने में बीजों को सहायक गोबर व जैविक खाद के लिए आवश्यक तत्वों से बाल के रूप में तैयार किया गया है।उक्त बाल को सुखाने उपरांत प्री-मानसून वनभूमि, सार्वजनिक क्षेत्र,ग्रीन बेल्ट, जल स्त्रोंतों के आसपास में फेंका या रखा जाता है. जहां बारिश के बाद इन बीजों में अंकुरण होता है।गोबर और अन्य पोषक तत्वों के कारण प्राकृतिक रूप से अंकुरित पौधों को वृक्ष बनने में आसानी होती है।

इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रामचन्द्र गुप्ता,लालकेश कुशवाहा, शिवपूजन,अजहर इमाम,रामचरन,विजय कुमार सोना प्रसाद,सोमारु, बिहारी लाल, जयशंकर आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?