महिला मोर्चा ने जताया जन आक्रोश, महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का फूंका पुतला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल बोले- महिला आरक्षण बिल रोकना नारी शक्ति का अपमान, घर-घर जाकर चलाएंगे जागरूकता अभियान

सोनभद्र। जनपद में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जन आक्रोश महिला सम्मेलन के उपरांत महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्व में विपक्ष का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री/जिला प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल उपस्थित रहे।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को संसद में पारित न होने देना नारी शक्ति का अपमान है। यह देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है, लेकिन विपक्ष का रवैया महिला सम्मान के विपरीत रहा।
नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने कहा कि भाजपा अब प्रदेश भर में आंदोलन करेगी। सोनभद्र के सभी मंडलों में पदयात्रा निकालकर घर-घर जाकर विपक्ष की कथित महिला विरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा।
मनुश्री सिंह ने कहा कि विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता की वजह से बिल पास नहीं हो पाया। कांग्रेस और सपा ने हमेशा महिलाओं का अपमान किया है।
इस मौके पर कुसुम शर्मा, जिला महामंत्री प्रमिला त्रिपाठी, रुबी गुप्ता, मीनू चौबे, तारा देवी, सरोज केशरी, रंगिता देवी, कविता यादव , आयुषी श्रीवास्तव, रंजन पाण्डेय, पूनम देवी, सरीता सिंह, इन्दु सिंह, अर्चना मौर्या आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी व अमन मौर्या ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?