नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को भी किया बरामद


कोन (सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना कोन पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया है।


पुलिस के अनुसार, 24 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक के निर्देश और क्षेत्राधिकारी ओबरा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान थाना कोन में दर्ज मुकदमा संख्या 28/26, धारा 137(2) व 87 बीएनएस के तहत नामजद आरोपी को पकड़ लिया गया।


इस गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनय कुमार वियार पुत्र दिनेश वियार, निवासी अठौना थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस टीम ने किशोरी को बरामद करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, उप निरीक्षक शिव प्रकाश यादव, कांस्टेबल फिरोज खां और महिला हेड कांस्टेबल अंजू वर्मा शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?