Trending News
राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद अखिलेश यादव से मिलीं नीलम ओहरी, संगठन मजबूत करने का मिला संदेश, बढ़ी राजनीतिक सक्रियता, विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में तेज हुई अटकलें श्वांस नली में दूध फंसने से हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप जरा धीरे चलें… दुर्घटना संभावित क्षेत्र के होर्डिंग लगाकर चालकों को किया सतर्क छठ घाट का ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने भी किया निरिक्षण , सफाई कार्य का लिया जायजा मुर्धवा-बीजपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील होने से वाहन चालकों को हो रही दिक्कत एल.टी. संवर्ग से प्रवक्ता पदोन्नति एवं ऑनलाइन पदस्थापन का विकल्प देने की उठी माँग

जिले में धारा 163 लागू, दो माह तक शस्त्र रखने पर प्रतिबंध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता कौस्तुम केशरी “लकी”

चंदौली जिले में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने आगामी त्यौहारों को देखते हुए जिला प्रशासन ने धारा 163 लागू की है। यह प्रतिबंध 16 दिसंबर तक रहेगा। 31 अक्तूबर को दीपावली, दो नवंबर को गोवर्धन पूजा, तीन नवंबर को भैयादूज, आठ नवंबर को छठ पूजा, 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा, 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस मनाया जाएगा।

त्यौहारों के मौसम में असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए धारा 163 लागू की है। जिससे मारपीट, अनुशासनहीनता और शांति भंग करने वालों पर नकेल कसी जा सके। इससे कानून व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

धारा 163 के तहत लाठी, तलवार, भाला, विस्फोटक पदार्थ,, ड्रो-चाकू आदि रखने पर प्रतिबंध है। मजिस्ट्रेट, पुलिसकर्मी, सिख और गोरखा समुदाय के लोग और वृद्ध/दिव्यांग व्यक्ति इस प्रतिबंध से मुक्त हैं। यह कदम कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?