अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम ने वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता कौस्तुम केशरी “लकी”

नौगढ़ (चंदौली) । अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के तत्वाधान में महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान देवखत के खेल परिसर में जनपद चंदौली का वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में कबड्डी और दौड़ की प्रतियोगिता आयोजित की गई प्रतियोगिता में संस्थान के छात्रों और आसपास के गांव के वनवासी छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलकूद के माध्यम से स्वस्थ और अनुशासित जीवन की दिशा में प्रेरित करना था।

इस अवसर पर अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सह संगठन मंत्री राम लखन ने फीता काट कर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और कहा “खेलकूद न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह मानसिक अनुशासन और टीम भावना को भी विकसित करता है।”

वनवासियों के सर्वांगीण विकास एवं संस्कृति संरक्षण के लिए पिछले 70 वर्षों से अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम लगातार कार्यरत है। इसकी स्थापना वर्ष 1952 में संस्थापक (बाला साहब देशपांडे) ने की थी। उनकी परिकल्पना को साकार करने के लिए आज भी इस छात्रावास में आदिवासी भारत की नींव को मजबूती प्रदान की जा रही है।
इसका ध्येयवाक्य है – “नगरवासी, ग्रामवासी, वनवासी हम सभी हैं भारतवासी”

कबड्डी में पंडी प्रथम विजेता महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान द्वितीय स्थान, विनायकपुर तृतीय स्थान
100 मीटर बालिका दौड़ में जागृति पहले स्थान पर, सौम्या दूसरे स्थान पर ।
100 मिटर जूनियर बालक दौड़ में आदर्श पहले स्थान पर प्रीतेश दूसरे स्थान पर, विजय लाल तीसरे स्थान पर, 100 मी सीनियर बालक दौड़ में अंदेव पहले स्थान पर, अविनाश दूसरे स्थान पर, दीपक तीसरे स्थान पर।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के प्रदेश सह संगठन मंत्री राम लखन, मण्डल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरी,
जिला संगठन मंत्री रविंद्र, अध्यक्ष पारस खरवार, नौगढ़ प्रधान प्रतिनिधि दीपक गुप्ता, देवेंद्र साहनी, कैलाश सिंह, प्रधानाचार्य विनय कुमार, जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह, जिला सह मंत्री अरुण सिंह चेरों, गोपाल, कार्यक्रम का संचालन विजेंद्र यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?