एसडीएम दुद्धी ने कृषि मंडी समिति का किया औचक निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरी

दुद्धि (सोनभद्र)। एसडीएम निखिल यादव ने कृषि मंडी समिति का औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया। शुक्रवार को कृषि मंडी समिति का निरीक्षण कर मंडी समिति के सभी पत्रावलियों के साथ बारीकी जानकारी लिया। उन्होंने मंडी परिसर में भ्रमण कर गोदाम, आढ़तियों की दुकान, मंडी परिसर में गंदगी, कर्मचारियों की लापरवाही की हालात को निरीक्षण किया। निखिल यादव ने कहा कि कृषि मंडी में लगातार शिकायत मिल रही थी। मंडी परिसर में सफाई को लेकर सम्बंधित ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। पीआरडी के तीन जवान का वेतन रोकने के लिए निर्देशित किया गया है। मंडी समिति के गोदाम में चावल, धान, जौ सहित अन्य अनाज का विवरण का मिलान की गई है। सचिव के लापरवाही की शिकायत पर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?