झारखण्ड से महाकुम्भ स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की स्कार्पियो ने दो कार में मारी टक्कर,तेरह लोग घायल एक महिला की हालत गम्भीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। प्रयागराज- विन्ध्याचल हाइवे पर सर्रोई गांव के सामने शनिवार को 3 वाहनों की टक्कर हो गई, जिससे कुल 13 लोग घायल हो गए। 6 घायलों का सर्रोइ स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया। हादसा विंध्याचल थाना क्षेत्र में हुआ। स्कार्पियो और दोनों कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटीं हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल जिगना थाना क्षेत्र के बारी निवासिनी 55 वर्षीया किरण सिंह की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज ले जाया गया है।

जिगना थाना क्षेत्र के बारी गांव निवासी राहुल सिंह, किरन सिंह, राघवेंद्र, अप्सरा, प्रखर सिंह, दिलीप सिंह, शिल्पा सिंह दो कार में सवार होकर छत्तीसगढ़ के कोरबा जा रहे थे। सर्रोई गांव के सामने कुम्भ जा रही स्कार्पियो ने दूसरे साइड में आकर दोनों कार में टक्कर मार दिया । जिससे कार सवार 7 लोग घायल हो गए ।

स्कार्पियो झारखंड से कुम्भ स्नान के लिए गिरीडीह के लोगों को बैठाकर जा रही थी। इसी दौरान स्कार्पियो का टायर फटने से वाहन पर से चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। तेज गति से दौड़ रही स्कार्पियो दोनों कार से आकर टकरा गई। जिससे स्कार्पियो सवार कछरी निवासी सुखदेव महतो, टुपलाल, जगेशर,सुप्रिया, मालती एवं अनुराधा घायल हो गए । स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई भेजा ।

वही स्वास्थ्य केन्द्र सर्रोई के चिकित्साधिकारी डॉ प्रीतम ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद कुम्भ जा रहे लोगों को आगे भेज दिया गया। कार सवार किरन सिंह को गंभीर चोट आने से परिजन इलाज के लिए प्रयागराज ले गए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?