जनपद के इन सब स्टेशनो की बिजली आपूर्ति कल सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक रहेगी बाधित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

रावर्ट्सगंज, शाहगंज , पन्नूगंज और रामपुर सब स्टेशन पर विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

132 केवी उप केन्द्र का होगा मरम्मत कार्य

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में रावर्ट्सगंज विद्युत वितरण खण्ड के विद्युत उपभोक्ताओं को 16 फरवरी को सुबह दस बजे से दोपहर 03 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उक्त जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड के अधिशाषी अभियंता शिवधनी राम ने बताया कि 16 फरवरी को 132 के0वी0 उपकेन्द्र राबर्ट्सगंज पर दो नम्बर के 1250 एम्पियर बस आइसोलेटर को 2000 एम्पियर बस आइसोलेटर में बदलने के कार्य के लिए सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा। 

इस दौरान 33 केवी राबर्ट्सगंज, 33 केवी शाहगंज, 33 केवी पन्नूगंज तथा 33 केवी रामपुर से सम्बधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी इन क्षेत्रो के उपभोक्तागण दी जाती है कि वह अपने स्तर से जलापूर्ति की व्यवस्था पूर्व में कर लें ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित समय में असुविधा न होने पाये।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?