समाजवादी पार्टी ने तहसील दिवस पर सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

रैन बसेरा में शुल्क लगाने पर जताई आपत्ति

सोनभद्र। तहसील दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी ने नगर पालिका द्वारा रैन बसेरा में लगाए गए शुल्क के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में यह ज्ञापन दिया गया, जिसमें प्रशासन से इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने की मांग की गई।

प्रमोद यादव ने कहा कि सरकार एक ओर गरीबों के लिए निशुल्क योजनाओं का दावा करती है, लेकिन दूसरी ओर नगर पालिका आश्रय गृह (रैन बसेरा) में प्रति कमरा 200 रुपये और प्रति बेड 50 रुपये का शुल्क वसूल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित हैं, जबकि जनता से तरह-तरह के कर वसूले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब नगर पालिका हाउस टैक्स और अन्य करों के माध्यम से आय अर्जित कर रही है, तो वह गरीबों के लिए निशुल्क रैन बसेरा क्यों नहीं चला सकती?

समाजवादी पार्टी महिला सभा की अध्यक्ष गीता गौर ने कहा कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। वहीं, सरदार पार ब्रह्म सिंह और सुरेश अग्रहरी ने इस शुल्क को अनुचित बताते हुए आम जनता में नाराजगी की बात कही।

पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि नगर पालिका मनमाने तरीके से बोर्ड के माध्यम से शुल्क लागू कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आश्रय गृह में लगाया गया शुल्क तुरंत नहीं हटाया गया, तो समाजवादी पार्टी वृहद आंदोलन करेगी।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष प्रदीप कनौजिया, शौर्य त्रिपाठी, विष्णु कुशवाहा, जुनैद अंसारी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?