लावारिस हाल में दुर्घटनाग्रस्त खड़ी मिली स्कार्पियो ,जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उप्र)। जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के जवारीडाड गांव में एक स्कार्पियो लावारिस हालत में खड़ी देखकर लोगों में हड़कम्प मच गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के जवारीडार गांव के जंगल में आज सुबह UP 64 A A 7277 नम्बर की एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो को लावारिस खड़ी देख ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। वही ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिया ।मौके पर पहुंची पुलिस ने लावारिस हाल में खड़ी स्कॉर्पियो का निरीक्षण किया और कब्जे में ले लिया। पुलिस ने यह पाया कि स्कॉर्पियो किसी घटना दुर्घटनाग्रस्त है क्योंकि उसकी दाहिने साइड की हेडलाइट भी टूटी हुई है। 

वही मौके पर चोपन थाना के उप निरीक्षक रविंद्र नाथ पाण्डेय व उप निरीक्षक बलजीत भारद्वाज पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?