लिफ्ट देने के बहाने स्कूटी सवार ने युवक से धोखाधड़ी कर हुआ फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

स्कूटी सवार ने शराब खरीदवा व नगद रुपया लेकर हुआ फरार

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। अगर आप किसी से लिफ्ट मांगते है तो सावधान हो जाइये कही वह आपसे कुछ खरीददारी तो नही करा रहा है। ऐसा ही मामला चोपन थाना क्षेत्र के डाला में सामने आया जहाँ स्कूटी सवार अज्ञात व्यक्ति से एक युवक को लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया । स्कूटी सवार अज्ञात व्यक्ति ने युवक को झांसे में लेकर शराब की खरीदारी करने के बाद शराब व नगदी लेकर मौक से फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित युवक स्थानीय लोगो की मदद से गुरमुरा अपने घर पहुंच सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के डाला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत शहिद स्थल के पास स्थित अंग्रेजी शराब और ठंडी बियर की दुकान के पास स्कूटी सवार अज्ञात व्यक्ति ने एक युवक को झांसे में लेकर उससे शराब की खरीदारी कराने के बाद शराब सहित नगदी लेकर फरार हो गया ,वहीं पीड़ित शहिद स्थल पर घर जाने के लिए भाड़ा के लिए दर दर भटकने को मजबूर हो गया । भटकता हुआ देख एक व्यक्ति ने उसकी समस्या सुनी और भाड़ा देकर गाडी से उसको घर के लिए भेजवाया दिया ।


पीड़ीत युवक थाना चोपन के गुरमुरा रेलवे स्टेशन के पास पनारी गांव निवासी दशरथ विश्वकर्मा पुत्र विरे विश्वकर्मा ने बताया कि हम बुधवार की देर शाम चौकी क्षेत्र डाला में झूलन टाली के पास हाईवे पर घर जाने के लिए आटो का इंतजार कर रहे थे की उसी दौरान एक स्कुटी सवार अज्ञात व्यक्ति ने हमसे पूछा कि तुमको आगे जाना है क्या ,तो मैंने कहा कि हमें गुरमुरा जाना है तो स्कुटी सवार ने गुरमुरा तक छोड़ने की बात कह हमे भी स्कूटी पर अपने पिछे बैठा लिया जिसके बाद जैसे ही डाला शहिद स्थल (बस स्टैंड) के पास पहुंचा तो हमसे कहा कि बहुत ही ठंडी लग रहा है तुम्हारे पास रुपए हैं तो हमे एक बोतल शराब खरीद दो आगे चलकर हम तुम्हारा रुपया वापस कर देंगे, हमने शराब खरीदने के लिए आन लाइन 310+200 रुपया शराब के दुकानदार को पेमेंट कर दिया तो फिर बोला की 100 रूपए और दे दो चखना भी लेंकर आ रहें हैं और हमने उसको 100 रुपया भी दे दिया, शराब खरीदारी के 510 रुपए व ₹100 नगद कुल 610 का सामान सहित नगद लेकर वह व्यक्ति तुरंत स्कूटी चालू कर मौके से फरार हो गया। जिसको लेकर हम वहां पर मौजूद कई लोगों की इस घटना के बारे में बताया हूं जिसके उपरांत वहीं पर स्थानीय व्यक्ति ने हमें भाड़ा देकर घर भेजने में हमारा सहयोग किया ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1569
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?