प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अन्त, शादी के चौदह वर्ष बाद पत्नी की हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आरबी कुमार

घर से भागकर किया था प्रगति ने राजेश से  2011 में शादी

दोस्तो के साथ मिलकर राजेश ने किया पत्नी की हत्या,बच्चे नही होने से दोनो में होता था विवाद

एटा(उत्तर प्रदेश)। जनपद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज की उसी हैवान पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या कर दिया,घरेलू विवाद के चलते पहले गला घोटकर हत्या की फिर सबूत मिटाने के लिए शव को रात में ही अपने गांव ले जाकर शव को जला दिया और रात के अंधेरे में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर अवशेषों को जमीन के अंदर दवा दिया। इस दर्दनाक घटना को वारदात देने के बाद आरोपी 11 दिन तक बेखौफ होकर घूमता रहा रोजमर्रा की तरह ऑफिस जाता दिन में काम करता था।

आरोपी ने किसी को भनक तक नहीं लगने दी, इसी बीच पड़ोसियों के सीसीटीवी में जले हुए शव को ले जाते वीडियो रिकॉर्ड कर हो गया और पड़ोसियों ने महिला की मां को इसकी पूरी जानकारी दे दी।

मृतका की मां ने एटा पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई जिससे वारदात के 13 दिन बाद सीसीटीवी की फुटेज की मदद से आरोपी और उसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वही कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रेम नगर मोहल्ले का बताया जा रहा है।

बताते चले कि जनपद में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रेम नगर मोहल्ले के निवासी राजेश प्रताप सिंह उर्फ राजू 2010 में कानपुर में सीपीएमटी की तैयारी करने के लिए गया था तभी राजेश उर्फ राजू से कानपुर की नौबस्ता क्षेत्र की रहने वाली प्रगति मिश्रा से मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों परिवार के लोग इस रिश्ते के खिलाफ थे और 2011 में राजेश और प्रगति ने अपने घर से भाग कर शादी कर ली। शादी के बाद दोनो  कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के रावतपुर में किराए के मकान में रह रहे थे।

मार्च 2025 में राजेश प्रगति को लेकर एटा के प्रेम नगर शिफ्ट हो गया और किराए के मकान में रहने लगा। वही मृतका प्रगति की मां निर्मला ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही राजेश प्रगति के बीच विवाद शुरू हो गया वो अक्सर उसे मारता पीटता था। प्रगति ने कई बार फोन पर ये बात उनसे बताई। 16 नवम्बर को प्रेम नगर से एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया कि आपकी बेटी की हत्या कर दी है, उसके पति ने अपने साथी के साथ मिलकर मार डाला आप आ जाइए मैं तुरंत एटा पहुंची।

पड़ोसियों ने बताया कि चार-पांच नवंबर की रात में ही प्रगति का मर्डर कर हो गया था और मां को सीसीटीवी  फूटेज दिखाया। फुटेज में राजेश और उसके दो दोस्त प्रगति के जले हुए शव को ले जाते देखे गए और निर्मला ने 17 नवंबर को कोतवाली नगर क्षेत्र में राजू सहित 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने राजेश और उसके साथी शोभाराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही शोभाराम की निशान देही पर पुलिस ने आरोपी के घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर शव के अवशेष बरामद किए और आरोपियों ने एक गड्ढा खोदकर अस्थियां कपड़े सहित दफना दिया। पुलिस ने नमूने इकट्ठा कर जांच के लिए फोरेंसिक लैब के लिए भेज दिए है।

वही पुलिस की पूछताछ में आरोपी राजेश ने बताया शादी के 14 साल बाद भी हमारी कोई औलाद नहीं हुई और इस बात को लेकर प्रगति से आये दिन झगड़ा होता था। 5 नवंबर की रात झगड़े के दौरान उसने गला दबाकर प्रगति की हत्या कर दी। पुलिस के पकड़े जाने के डर से शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। आरोपी राजेश ने अपने साथियों को बुलाया आधी रात के अंधेरे में शव को छुपा कर घर से दूर 200 मीटर सुनसान वाली जगह ले गए जहां शव को जला दिया और फिर अवशेषों को एक गड्ढे में दफना दिया।

वही पीड़ित परिजनों ने बताया राजेश कानपुर में सीपीएमटी की तैयारी कर रहा था। इसी कोचिंग में प्रगति भी जाती थी जहां दोनों की मुलाकात हुई थी। राजेश पहले कानपुर में प्राइवेट नौकरी करता था बाद में एटा में नौकरी करने लगा था।

इस सम्बंध में सीओ सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा अभी मृतका के पति और उसके दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?