झंकार प्रेम महोत्सव डांडिया नाइट में झूमे विद्यालय के छात्र छात्राएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

एक मंच पर 250 से अधिक बच्चों ने एक साथ प्रस्तुत किया डांडिया गरबा

बभनी (सोनभद्र) । दक्षिणांचल ग्रामोदय इण्टर कालेज बभनी के प्रांगण में शनिवार की रात विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने गरबा डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया।इस दौरान अभिभावक जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
शनिवार को दक्षिणांचल ग्रामोदय इण्टर कालेज में झंकार प्रेम महोत्सव के तत्वावधान में डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति जनजाति के उपाध्यक्ष जीतसिंह खरवार एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य पूनम विश्वकर्मा रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय परम्परा के अनुसार गणेश प्रतिमा व सरस्वती प्रतिमा व मां दुर्गा की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस गरबा डांडिया नृत्य में विकास खण्ड बभनी के हाॅलीलाइट पब्लिक स्कूल, दक्षिणांचल ग्रामोदय इण्टर कालेज बभनी,अभिरनकुंवर बालिका इण्टर कालेज डूमरहर,जनता इण्टर कालेज की छात्र -छात्राओं ने प्रतिभाग किया।पहले सभी विद्यालयों ने अलग अलग प्रदर्शन किया इसके बाद सभी विद्यालय के करीब 250 प्रतिभागियों ने एक मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया।इस कार्यक्रम के आयोजक मनीष जायसवाल और प्रतीक रहे। कार्यक्रम को प्रायोजित डा अमर देव पाण्डेय, ऋषिकेश पाण्डेय, श्याम नारायण पाण्डेय, द्वारा किया गया था।कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया।कार्यक्रम में आए अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोड़,बभनी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह,डा व्यास चन्द विश्वकर्मा,जय प्रकाश जायसवाल,भाजपा मण्डल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा, प्रेमचंद गुप्ता,बाबू राम गुप्ता,ममता गुप्ता, एसके पांडेय सहित अन्य ग्रामीण अभिभावक उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?