मिशन शक्ति के तहत नुक्कड़ नाटक से दिया ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश:सविता सरोज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। गुरुवार को मिशन शक्ति के अंतर्गत “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” एवं “कन्या भ्रूण हत्या” जैसे अति महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता हेतु आदर्श इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई। नाटक में छात्राओं रानी, आरुषि, अदिति, उजमा, नंदिनी आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई। यह कार्यक्रम चाइल्ड हेल्पलाइन तथा महिला थाना के सहयोग से नगर के प्रमुख स्थानों बढ़ौली चौराहा तथा शीतला मन्दिर चौराहा पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला थाना प्रभारी सविता सरोज, चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक मुकेश सिंह तथा आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन से सीमा शर्मा, अमन सोनकर, रविन्द्र कुमार तथा विद्यालय से डॉ. मंजू सिंह, शिवमणि, विनीत कुमार पांडेय का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बड़ी संख्या में राहगीरों को जागरूक किया गया।

Leave a Comment

1441
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?