रोजगार मेले का आयोजन, 12 कंपनियों ने किया प्रतिभाग, 96 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा गुरुवार को जिला सेवायोजन कार्यालय, लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेले में लगभग 250 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।रोजगार मेले में कुल 12 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें मुख्यतः क्वैस कार्प लि0, नोएडा, ओरिजा इण्टरनेशनल प्रा0लि0, राबर्ट्सगंज, कृष्णा मारूति लि0, गुरुग्राम, हरियाणा, के0जी0बी0एस0 इण्डिया प्रा0लि0, अलवर, राजस्थान, श्रीराम फाईनेन्स लि0, राबर्ट्सगंज, सोलेरा इण्डस्ट्रीज प्रा0 लि0, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र एवं वज एल0ई0डी0 सोल्यूशन्स प्रा0लि0, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र रहीं।इस मेले में विभिन्न पदों पर कम्पनियों द्वारा कुल 96 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी, सेवायोजन कार्यालय के सच्चिदानन्द, रोजगार मेला प्रभारी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, यंग प्रोफेशनल सुरेन्द्र प्रजापति, मनोज एवं अशोक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1441
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?