मनरेगा योजना बचाओ भाकपा (माले) नेताओं का विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। संयुक्त वाम दलों और खेत मजदूर यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने मनरेगा योजना बचाओ और भाकपा (माले) नेताओं की रिहाई व अन्य मांगों को लेकर जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मनरेगा जैसे ऐतिहासिक योजना को पुराने रुप में बहाल किया जाए और सभी ग्रामीण मजदूरों को तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त दिया जाए। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा को समाप्त करने की साजिश कर रही है और “V B — G RAM G” एक्ट को लागू करने की कोशिश कर रही है, जो खेत मजदूरों के हित में नहीं है। उन्होंने मांग की कि इस एक्ट को रद्द किया जाए और मनरेगा को मजबूत किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने यह भी मांग की कि सभी खेत मजदूरों को 200 दिन काम और 600 रुपए प्रतिदिन न्यूनतम गारंटीशुदा मज़दूरी दिया जाए, और 55 वर्ष की उम्र पूरी हो जाने के बाद 10,000 रुपए मासिक पेंशन दिया जाए। इस अवसर पर भाकपा, माकपा, माले के नेताओं और खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा के पूर्व जिला सचिव कामरेड रामरक्षा जी ने किया और संचालन माले नेता कामरेड कलीम ने किया।

Leave a Comment

1449
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?