घोरावल विधायक ने रघुनाथपुर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का उद्घाटन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O डॉ अनिल मौर्या ने बताया की जननायक के विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान

सोनभद्र। घोरावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में पंचायत भवन के समीप महान स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी समाज के जननायक भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का भव्य उद्घाटन समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या एवं विशिष्ट अतिथि सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान गरीबों व जरुरतमंदों में कम्बल वितरण किया गया
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने बहुत कम उम्र में अंग्रेजी हुकूमत और सामाजिक अन्याय के विरुद्ध जो संघर्ष किया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज के नहीं, बल्कि पूरे देश के नायक हैं, जिन्होंने जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचारों को आत्मसात कर समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए।
सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि इस प्रतिमा की स्थापना से आने वाली पीढ़ियों को अपने महापुरुषों के इतिहास और संघर्ष को जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। संचालन राहुल पटेल ने किया
कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख पंकज कुमार पटेल, गौरी शंकर मंडल अध्यक्ष रामबली मौर्या, अनुपम त्रिपाठी, सुरेंद्र मौर्या, कृष्णा पटेल, ग्राम प्रधान परमेश्वर पाल, राहुल पटेल, विजय नारायण, कार्यक्रम संयोजक राघव सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?