कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के अपमान के विरोध में सोनभद्र में सत्याग्रह मार्च

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“दलितों के अपमान पर माफी मांगे सरकार” – कांग्रेस नेताओं की मांग

सोनभद्र। शुक्रवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के विरोध में सोनभद्र कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड एवं शहर अध्यक्ष फरीद अहमद के नेतृत्व में स्वर्ण जयंती चौक से एक सत्याग्रह मार्च निकाला गया। मार्च नगर स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर जाकर सभा के साथ समाप्त हुआ।
जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि “पिछले दिनों उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक सभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड के जनता को संबोधित किया था। संबोधन के पश्चात कुछ सामाजिक तत्वों ने जिस स्थान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा हुई थी उस स्थान का शुद्धिकरण कराया था, वहां गंगाजल का छिड़काव किया था। एक संवैधानिक देश में जात-पात, छुआछूत और दलितों के प्रति मनुवादी मानसिकता दिखती है, जिसको कांग्रेस जन कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।” उन्होंने मांग की कि “ऐसे घृणित मानसिकता और दलितों के अपमान करने वालों के खिलाफ उत्तराखंड की भाजपा सरकार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सख्त से सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दें तथा देश के दलितों से माफी मांगे। नहीं तो हम कांग्रेस जन राष्ट्रव्यापी विरोध करेंगे।” सत्याग्रह मार्च में शामिल रहे
सत्याग्रह मार्च में जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड, शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद, पीसीसी ऑब्जर्वर राजीव त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष रमेश देव पांडे, बृजेश तिवारी, दयाशंकर पांडे, बेबी सिंह, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शशांक मिश्रा, सेवादल के अध्यक्ष कौशलेश पाठक, राजेश द्विवेदी, शैलेंद्र चतुर्वेदी, जगदीश मिश्रा, गोपाल स्वरूप पाठक, विनय कुमार गोयल, प्रदीप कुमार चौबे, स्वतंत्र साहनी, मंजू देवी, कन्हैयालाल पांडे, हाजी नूरुद्दीन खान, गुंजन श्रीवास्तव, जितेंद्र देव पांडे, शंकर लाल भारती, लाल बहादुर वर्मा, राधेश्याम पटेल, दद्दन कुशवाहा, इंजीनियर सुधाकर प्रसाद, इंद्र कुमार शर्मा, अमरेश पांडे, आशुतोष दुबे, सूरज वर्मा, राहुल जैन, ओमप्रकाश भारती, संगीता श्रीवास्तव, अजीत कुमार शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?