स्कूल वाहन बंधी में पलटी, ग्रामीणो की सूझबूझ से बची बच्चो की जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

मैजिक वाहन में सवार थे दर्जनो बच्चों

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चपकी में संचालित एक निजी स्कूल से छुट्टी कर घर लौट रहा महेन्द्रा सुप्रो वाहन अनियंत्रित होकर बरवाटोला गांव स्थित मैरहवा बन्धा में पलटकर गहरे पानी में चला गया। वाहन में करीब एक दर्जन बच्चे सवार थे।

शुक्रवार को बभनी थाना क्षेत्र के बरवाटोला ग्राम पंचायत के मैरहवा बंधा में स्कूल वाहन तीन बार पलट कर गहरे पानी में चला गया। स्थानीय लोगों ने तुरन्त रेस्क्यू शुरू कर दिया।और सवार सभी बच्चों को बाहर निकाल दिया जिसमें से घायल चार बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया गया है।

घायलों में आरुष कुमार पुत्र दीपक (09 वर्ष) कक्षा 3 , पियुष कुमार पुत्र दीपक कुमार (06 वर्ष)  कक्षा 1, प्रिया पुत्री हुबलाल(09 वर्ष) कक्षा 3 , प्रियतम पुत्र हुबलाल (12 वर्ष) कक्षा 5 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उपचार के बाद छोड़ दिया गया। वाहन में रोशनी, रामसिंह, विराट, साजिद , रियान, तज्जमूल शेख, प्रिंस व प्रियांशु भी सवार थे।

वही घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने तत्काल मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।और स्वास्थ्य केंद्र पर उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव और माखन लाल पहुंच कर घायलों का उपचार कराकर उन्हें घर तक पहुंचाया।

ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तीन बार पलटते हुए बंधे में समा गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े लेकिन किसी की हिम्मत पानी भरे बंन्धा में जाने की नहीं पडी गांव के धीरेश ,हृदय सिंह ,और दिलीप सिंह , राजाराम,रामकिसुन अवधेश,सोमारु और तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।ग्रामीणों की समय पर मदद से एक बड़ा हादसा टल गया। अभिभावकों में स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर नाराजगी है।

Leave a Comment

1532
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?