सर्वसमाज एकजुट, मनगढ़ंत आरोपों पर बूथ अध्यक्ष के खिलाफ कड़ा विरोध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता के समर्थन में सर्वसमाज एकजुट, मनगढ़ंत आरोपों पर बूथ अध्यक्ष के खिलाफ कड़ा विरोध

सोनभद्र। जनपद के रॉबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में गुरुवार सुबह भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले सर्वसमाज की एक विशाल बैठक आयोजित की गई, जिसमें हर वर्ग के लोगों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता के समर्थन में एकजुटता दिखाना और उन पर लगाए गए कथित मनगढ़ंत आरोपों का विरोध करना रहा।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नन्दलाल गुप्ता की छवि एक स्वच्छ, ईमानदार और कर्मठ नेता की रही है, जो हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं और संगठन को मजबूत करने में दिन-रात जुटे रहते हैं। ऐसे में एक कथित बूथ अध्यक्ष द्वारा लगाए गए आरोप न सिर्फ निराधार हैं, बल्कि पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश का हिस्सा प्रतीत होते हैं।

सभा में मौजूद सर्वसमाज के लोगों और वैश्य व्यापारी वर्ग ने इस पूरे प्रकरण पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस प्रकार के बेबुनियाद आरोप लगाए जाते रहे, तो वे एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर रहकर साजिश रचने वाले तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान नेताओं के आदर्शों पर चलकर आज नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। ऐसे में पार्टी को कमजोर करने की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

बैठक में आलोक सिंह, रंजीत सिंह, राजेंद्र मौर्य, रामशरण गुप्ता, जोखन गुप्ता, शशिभूषण पांडेय, अरुण कुमार, रजनीश गुप्ता, रामलाल अगरिया, अनिल तिवारी, आशीष कुमार, प्रमोद कुमार गुप्ता, आर्यन गुप्ता, अनुपम सिंह, धीरज सिंह, अनिल विश्वकर्मा, आजाद भाई पटेल, मिंटू मौर्य सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और सर्वसमाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1441
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?