नगर मंडल मे “पौधरोपण महा अभियान” के तहत राजकीय कन्या विद्यालय में किया गया पौधारोपण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा “पौधरोपण महा अभियान” के अंतर्गत रविवार को राजकीय कन्या विद्यालय शक्ति केंद्र के बूथों पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी उपस्थित रहे।
जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और “एक पेड़ माँ के नाम” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में “पौधरोपण महा अभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पार्टी के प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 100 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सोनभद्र जिले में भी इस अभियान को युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के दिशा-निर्देशन में भाजपा कार्यकर्ता स्कूल, अस्पताल, पंचायत भवन, सार्वजनिक स्थलों और बंजर जमीनों पर पौधरोपण कर रहे हैं।
नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि पर्यावरण और भविष्य की चिंता भी करती है। एक स्वस्थ भारत के लिए हरित भारत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान में पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा, विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि वे अपने घर, खेत और मोहल्ले में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें।
“पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ” के संदेश के साथ भाजपा का यह महा अभियान आने वाले हफ्तों तक जारी रहेगा।
कार्यक्रम में अनुपम तिवारी, अतुल चौबे, मूना दुबे, आशीष पाठक, सागर सोनकर, मनोज, मनीष, संजय पांडे, प्रशांत पाठक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?