सीएस पाण्डेय
मृतक किसान की चार बेटियां और एक बेटा जो अविवाहित है
बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बैना गांव में शनिवार रात्रि करीब नौ बजे सुरेश कुमार पुत्र रामखेलावन बैगा उम्र 46वर्ष अपने घर के पास ही बैल खुटा पर बांध रहा था कि किसी सर्प ने डस लिया। वही इसकी जानकारी होते ही परिजनों ने झाड़ फूंक कराने लगे। हालत गंभीर होने पर परिजन निजी साधन से बभनी सीएचसी ले जाने लगे करीब चार सौ मीटर दूरी जाते ही उसकी मौत हो गई।मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे।
मृतक किसान के चार लडकी व एक लड़का है ,अभी किसी बच्चे की शादी नहीं कर पाया था। खेती किसानी के समय किसान की मौत ने परिवार की कमर तोड दी।
वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।






