समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर  मनाई सम्राट अशोक की जयंती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने की और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद शईद कुरैशी ने किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि सम्राट अशोक भारतीय मौर्य वंश के तीसरे एवं सबसे महान सम्राट थे। उन्होंने हिंसा का मार्ग छोड़ बौद्ध धर्म अपना कर अपनी प्रजा के कल्याण के लिए अहिंसा और धर्म का कर्म किए, जिससे हर समाज का भला करने का काम किया। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सड़क से सदन तक हर समाज के लिए लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं और उनकी हर तरह से मदद करने का काम कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो हर समाज को एक साथ लेकर चलने का काम कर रही है और उनके हित की लड़ाई लड़ने का काम कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, मोहम्मद शईद कुरैशी, अशोक पटेल, अनिल प्रधान, सरदार पारब्रह्म सिंह, सत्यम पांडे, विमलेश पटेल, कामरान खान, विनीत सरोज, दीपक केसरी, चंद्र भूषण यादव, बच्चोंले सिंह पटेल के साथ दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?