मतदाता सूची में योग्य नागरिक का नाम होना जरूरी : सदर विधायक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

मतदाता सूची शुद्धिकरण हेतु विशेष गहन पुनरीक्षण बैठक सम्पन्न

कोन (सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोन मण्डल में रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक हुई, जिसमें बीएलए-2 को मतदाता सूची के संशोधन व शुद्धिकरण संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।

बैठक में सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं का सत्यापन करें ताकि कोई भी योग्य मतदाता वंचित न रहे और अयोग्य नाम हटाए जा सकें।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री वीरेन्द्र राय ने अभियान की प्रक्रिया बताई और बीएलए-2 की भूमिका पर जोर दिया। बैठक मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें मंडल के विभिन्न शक्तिकेंद्रों के कार्यकर्ता व उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1210
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?