विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया जायजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गणना प्रपत्र फार्म का वितरण कराया गया। वही जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने रविवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं को वितरित किया जा रहा गणना प्रपत्र फॉर्म के वितरण की प्रगति का जायजा विधानसभा घोरावल के बूथ संख्या 65 खरुआव पर पहुंचकर लिए। इस मौके पर बीएलओ वंदना देवी बूथ पर मौजूद मिली । इस दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी घोरावल को निर्देशित करते हुए कहा कि गणना प्रपत्र के वितरण का कार्य दो-तीन दिवस में शत प्रतिशत होना सुनिश्चित किया जाए। बीएलओ की सहायता हेतु अन्य ग्राम स्तरीय कर्मचारियों का सहयोग लेकर गणना प्रपत्र फार्म वितरण कराना सुनिश्चित कराया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता एवं लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

इस दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ से गणना प्रपत्र फार्म के वितरण की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान तहत उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गणना प्रपत्र फार्म का वितरण कराया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने गणना प्रपत्र फार्म वितरण का मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन भी किए।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी आशीष त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल सहित अन्य कार्मिकगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?