अंतरराष्ट्रीय रक्तवीरो का सदर विधायक ने किया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुद्धी(सोनभद्र):तहसील मुख्यालय पर रविवार को आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय रक्तक्रांति वीर सम्मान समारोह में नेपाल,भूटान के साथ देश के विभिन्न राज्यो से आये पांच दर्जन से अधिक रक्तवीरो का सम्मान सदर विधायक भूपेश चौबे,नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन,श्रवण सिंह गोंड़ ने किया। तहसील परिसर के रामलीला मंच पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि पिछड़ा क्षेत्र होने की वजह से रक्तदान के प्रति हिचकिचाहट दूर करने में यह राष्ट्रीय स्तर का आयोजन एक मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक युवा रक्तवीर विकास अग्रहरि की खुले कंठ से तारीफ करते हुए संस्थान के सभी सहयोगियों का आभार जताया। इसे बहुत बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि रक्त  कहीं फैक्ट्री या दुकान पर नहीं मिलता शरीर से बनता है। इसलिए रक्तदान करना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि श्रवण सिंह गोंड रविन्द्र जायसवाल ने देश के अलग-अलग राज्य से आये सभी रक्तबीरों ने ब्लड डोनेट कर दुद्धी को जागरूक करने का काम किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन कमलेश मोहन ने किया।
कार्यक्रम के पूर्व भूटान नेपाल आंध्र प्रदेश महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ झारखंड बिहार पश्चिम बंगाल मध्य प्रदेश लखनऊ उन्नाव साहित अलग-अलग राज्यों से आए रक्तवीरों ने भव्य रूप से जुलूस निकाल कर नगर भ्रमण किया। नगर भ्रमण के दौरान डीजे के धुन पर नाचते झूमते रक्तदान करने का अपील किया। तहसील परिसर में रक्तबीरों ने दुद्धी ब्लड सेंटर को आठ यूनिट राबर्ट्सगंज ब्लड सेंटर को 10 यूनिट ब्लड डोनेट किया। कार्यक्रम के दौरान रामलीला मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विकास अग्रहरी ने आभार प्रकट कर कहा कि प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट समिति द्वारा पिछले साल पहली बार कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस वर्ष भी स्थानीय नगर के लोगों ने भरपूर सहयोग किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, सुरेंद्र अग्रहरी, अनिल गुप्ता, संतोष गुप्ता, इसहाक ख़ाँ आदि लोग मौजूद रहे। दुद्धी में ब्लड डोनेट के दौरान डॉ वरुणा निधि ने स्वास्थ्य विभाग के टीम के साथ डोनेट कार्यक्रम में जुटे रहे। कार्यक्रम का संचालन अविनाश गुप्ता ने किया।
ब्लड डोनेट कार्यक्रम में शिवकांत त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार पटेल, सुमित कुमार, निरंजन यादव, संतोष गुप्ता, कौसर खान, अंकित मौर्य, शुभम जायसवाल, अभय कुमार, काजल शिखा, अजीत कुमार, नीतू, प्रतिभा देवी, आरती गुप्ता, सोनू जायसवाल, सौम्या तिवारी, मनीषा, शुभम लोंगो ने रक्तदान किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?