अनियंत्रित मैजिक पलटने से एक कि मौत,तीन घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुद्धी(सोनभद्र): अनियंत्रित मैजिक पलटने से एक मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि तीन अन्य  मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका उपचार सीएचसी दुद्धी में चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र के बरहपान गांव में शनिवार की रात करीब तीन बजे रोडलाइट के नाबालिग मजदूर मैजिक पिकअप से अपने गांव के लिए लौट रहे थे। उसी दौरान बरहपान गांव में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें बैठे नाबालिग मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलो को ग्रामीणों ने सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बलराम 16 पुत्र नंदलाल निवासी नौडीहा की मौत हो गई। घायलवस्था में रविकांत 15 पुत्र वंश गोपाल, प्रवीण पुत्र अर्जुन, सुरज पनिका 13 पुत्र रामनारायण का उपचार चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?