सोनभद्र। विकास भवन परिसर में ग्राम विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का चुनाव अधिवेशन बुधवार को संपन्न हुआ। प्रदेश से मुख्य अतिथि शैलेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। चुनाव में विशेष अतिथि के रूप में क्रांति सिंह, प्रदेश अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी महासंघ, राजाराम दुबे, जिला अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी महासंघ और अनंत कुमार सिंह, एडीओ श्याम बिहारी, लेखाकार देवानंद पाठक, यतीश पांडे उपस्थित रहे। नव निर्वाचित पदाधिकारियों में सखाराम जिला अध्यक्ष, शिवप्रसन बाबू जिला मंत्री, परिषद उपाध्यक्ष विंध्यवासिनी मिश्र, लहरी संरक्षक, साधना सिंह और निपटी सिंह कोषाध्यक्ष, तिलेश्वर बाबू संगठन मंत्री, यतीश पांडे संयुक्त मंत्री और वीरेंद्र कुमार निषाद चुने गए। सभी ने मांगों के निराकरण हेतु एक साथ मिलकर संकल्प लिया कि वे सदैव कर्मचारी हित में काम करेंगे और संगठन की पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा से काम करेंगे। अंत में क्रांति सिंह और शैलेंद्र विक्रम द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया।







