अटल बिहारी वाजपेयी  की जयंती के पूर्व संध्या पर भव्य आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। अटल उपवन में अटल उपवन सेवा ट्रस्ट कैथी द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अटल स्मृति सम्मान 2025, स्वास्थ्य शिविर, कम्बल वितरण और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि दिलीप सिंह पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र ने पौधरोपण किया और अटल जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। अटल उपवन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अजीत चौबे ने मुख्य अतिथि और अतिथियों का स्वागत किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को अटल स्मृति सम्मान दिया गया, जिनमें ओज कवि कमलेश राजहंस, उत्कृष्ट खिलाड़ी सुभाष जायसवाल, मनोज चौबे (नर सेवा नारायण सेवा) और भोला सिंह पटेल (उत्कृष्ट किसान) शामिल हैं। मुख्य अतिथि ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला और जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किए। कवि सम्मेलन में विभिन्न कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता ,जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व क्षेत्रिय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा,पूर्व राज्य सभा सांसद रामशकल, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ,नगवा ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह , नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद , रमेश पटेल, ओम प्रकाश दुबे, अमरेश पटेल,अनूप तिवारी पुष्पा सिंह, कार्यक्रम का संचालन भोला नाथ मिश्र द्वारा किया गया, समस्त अतिथियों का आभार ट्रस्ट सचिव दिलीप चौबे भाजपा मण्डल अध्यक्ष चुर्क द्वारा किया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?