निपुण भारत मिशन की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), रॉबर्ट्सगंज में निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डायट प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक मुकुल आनंद पाण्डेय के निर्देशन में हुई बैठक में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण, लर्निंग बॉय डूइंग (LBD) LAB के क्रियान्वयन, एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम और आगामी निपुण विद्यालय आकलन पर चर्चा हुई। बैठक में नोडल प्रवक्ता डॉ. सुनील कुमार मौर्या, राजेश मौर्या, डायट मेंटर्स मनोज सिंह, जयेंद्र शंकर मिश्र, जिला समन्वयक (प्रशिक्षण), एस.आर.जी. और ए.आर.पी. ने भाग लिया। म्योरपुर विकासखंड के नोडल ए.आर.पी. ने अपने विकासखंड में किए जा रहे कार्य और रणनीति पर जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?