नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष, छात्र संगोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर छात्र संगोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में विशाल पांडे, ओमप्रकाश, राहुल, अवनीश, राकेश, सोनी, सपना और दीपज्ञानी सहित कई छात्रों ने अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महापुरुष थे, जिन्होंने राजनीतिक मर्यादाओं और मूल्यों को जीवंत रखा। उन्होंने अपने व्यक्तित्व, विचारधारा और सशक्त नेतृत्व से देश को मजबूत किया।

डॉ. कृष्ण कुमार ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल कुशल राजनीतिज्ञ नहीं, बल्कि संवेदनशील कवि, लेखक, पत्रकार और प्रखर वक्ता भी थे। भारतीय लोकतंत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

कार्यक्रम में मदनमोहन, मनीष बावरे और महेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस आयोजन से विद्यार्थियों में राष्ट्रनिर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रेरणादायी नेतृत्व के प्रति जागरूकता बढ़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?