संघ शताब्दी वर्ष पर आरएसएस कार्यकर्ताओ ने किया पद संचलन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने रविवार को संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में घोरावल नगर में पूर्ण गणवेश में पद संचलन किया। नगर से सटे एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार व परम पूज्य गुरु जी तथा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। पवित्र भगवा ध्वज को प्रणाम किया गया। उसके पश्चात ब्रम्हानंद ने एकल गीत एवं दीपक सेठ ने अमृत वचन के साथ कार्यक्रम को गति दी। मुख्य वक्ता काशी प्रान्त के सह प्रान्त प्रचारक सुनील जी ने बौद्धिक दिया।

उन्होंने कहा कि डॉ हेडगेवार ने अपने पांच मित्रों के साथ खेल-खेल में ही संघ की स्थापना 100 वर्ष पहले विजयदशमी के दिन की थी। बताया कि संघ पर कई बार प्रतिबंध लगाने के बाद भी संघ राष्ट्र कार्य में अनवरत समर्पित है। इतने लंबे समय तक संगठन के अनवरत चलने का मुख्य वजह बताया कि व्यक्ति विशेष को गुरु न बनाकर परम पवित्र भगवा ध्वज को ही गुरु माना गया है। इसका सिद्धांत व लक्ष्य एक है। बताया कि जब तक जंगल व ग्रामीण अंचलों में निवास करने वाले प्रत्येक व्यक्ति मे राष्ट्र चेतना का निर्माण नहीं हो जाता तब तक संगठन अनवरत चलता रहेगा। संघ का पथ संचलन केवल एक परेड नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और समाजसेवा की भावना का प्रतीक है। संघ की शताब्दी हिंदुत्व की विजय की शताब्दी है। 

पथ संचलन के दौरान सभी स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से संगठन बढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो, भला हो जिसमे देश का, वह काम सब किए चलो नामक गीत गाते हुए नगर में पथ संचलन किया। भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे से नगर गूंज उठा। इस मौके पर जिला प्रचारक राहुल, नगर संंघ चालक रमेश शर्मा, कार्यवाह हिमांशु उमर, राजीव कुमार, प्रसून कुमार, अनुराग अग्रहरी, शुभम कुमार, आनंद पटेल, गणेश देव पांडेय, धनंजय पाठक, रामानंद पांडेय, कौशल साहू, विकाश केडिया, राकेश, पप्पू आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Comment

1130
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?