“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण, रालोद ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र । “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत बुधवार को सिंचाई डाक बंगला, रॉबर्ट्सगंज में पौधरोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का नेतृत्व युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव विवेक चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी बुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के संकल्प के साथ कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसका संरक्षण भी स्वयं करना चाहिए।
विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश देने का एक जनआंदोलन है। राष्ट्रीय लोकदल हमेशा से प्रकृति संरक्षण और जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल जिला महासचिव संगठन पवन शुक्ला, पूर्व प्रदेश सचिव रामसेवक पटेल, दीपक गुप्ता, सुशील पटेल, शिवम, गुड्डू माली सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?