शिकायतो का त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण करें: ऋषभ रुणवाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के मांची और रामपुर बरकोनिया थाना का अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) आईपीएस ऋषभ रुणवाल द्वारा आकस्मिक निरीक्षण व अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि जनता से बेहतर संवाद स्थापित करे। इसके साथ ही अभिलेखों का रख रखाव और थाना परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान दें ।

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल द्वारा थाना मांची एवं थाना रामपुर बरकोनिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों थानों के थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, सीसीटीएनएस कक्ष, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय तथा थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया। इस दौरान अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, विवेचना पंजिका, महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित प्रकरणों तथा साइबर अपराधों की समीक्षा करते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल द्वारा दोनों थानों के मिशन शक्ति केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सहायता एवं परामर्श संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि महिला संबंधी शिकायतों का त्वरित, संवेदनशील एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुरक्षा एवं सहायता सेवाओं के प्रति अधिकाधिक जागरूक किया जाए।

इसके अतिरिक्त दोनों थाना क्षेत्रों में प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, अपराधों की रोकथाम, रात्रि गश्त एवं वाहन चेकिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही बीट पुलिसिंग को सक्रिय रखते हुए आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने एवं प्राप्त शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसरों की साफ-सफाई, अभिलेखों के समुचित रख-रखाव एवं पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए। साथ ही समस्त पुलिस कर्मियों को अनुशासित, संवेदनशील एवं जनोन्मुखी कार्यशैली अपनाते हुए अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?