33 केवी लाइन के जर्जर तार बदले जाएंगे, 8 दिन प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

Oplus_16908288

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जनपद के शहरी और ग्रामीण इलाकों में आगामी दिनों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 33 केवी पनुजंग लाइन के जर्जर तारों को बदलने का कार्य विद्युत विभाग द्वारा प्रस्तावित किया गया है। इसके चलते 05 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह जानकारी एसडीओ विद्युत प्रदीप गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पनुजंग से जुड़े दुद्धीपुर, कुसुमहा एवं रामपुर फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

एसडीओ ने बताया कि लंबे समय से लाइन के तार जर्जर अवस्था में थे, जिससे फॉल्ट और दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। उपभोक्ताओं की सुरक्षा और भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तार बदलने का निर्णय लिया गया है।

बिजली विभाग ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती की अवधि को देखते हुए पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?