दुधवा से रेस्क्यू मादा तेंदुआ चंद्रप्रभा में छोड़ा गया, देव पहाड़ी क्षेत्र में मिला नया प्राकृतिक आवास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली। वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंगलवार को दुधवा टाइगर रिजर्व, लखीमपुर खीरी से रेस्क्यू की गई एक मादा तेंदुआ (गुलदार) को चंद्रप्रभा वन्यजीव क्षेत्र में छोड़ दिया गया। वन विभाग की टीम ने उसे चंद्रप्रभा रेंज के राजदरी अनुभाग अंतर्गत बलियारी बीट स्थित देव पहाड़ी क्षेत्र में उसके प्राकृतिक आवास के बीच अवमुक्त किया।

मादा तेंदुआ को चंद्रप्रभा सेंचुरी में छोड़ा गया

चंद्रप्रभा वन रेंज अधिकारी अखिलेश दुबे ने बताया कि मादा तेंदुए को दुधवा टाइगर रिजर्व के उत्तर निघासन रेंज की लट्ठौआ बीट अंतर्गत ग्राम मुर्तिहा से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया था। रेस्क्यू के बाद, स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उसे चंद्रप्रभा वन क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया।

तेंदुए को छोड़ने की पूरी प्रक्रिया वन अधिकारियों और विशेषज्ञों की कड़ी निगरानी में संपन्न हुई।

वन विभाग का कहना है कि चंद्रप्रभा वन क्षेत्र का प्राकृतिक वातावरण और यहां उपलब्ध वन्य संसाधन तेंदुए के लिए अनुकूल हैं। इससे उसके सुरक्षित विचरण और संरक्षण में सहायता मिलेगी।

वन विभाग ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि यदि उन्हें जंगल के आसपास तेंदुए की कोई गतिविधि दिखाई देती है, तो इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें। विभाग ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने का भी आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?